लखनऊ में मौसम अचानक बदल गया। भोर से हल्के बादल थे। सुबह 9 बजे तक में बादल घने होते ही दिन में अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू हो गई। किसी-किसी इलाके में ओले भी गिरे। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने के साथ बारिश हुई। इंदिरानगर में ओले गिरे। बादल गरजे। कई इलाकों में बिजली कट गई। सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह से दोपहर 3 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। 5 तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बदले मौसम के पल-पल के अपडेट्स जानिए नीचे लाइव ब्लॉग में…

Leave a Reply