लखनऊ में मारुति जॉब फेयर का दूसरा दिन:इंटरव्यू की कतार में 600 से ज्यादा अभ्यर्थी, शाम तक आएगी फाइनल लिस्ट

लखनऊ के अलीगंज स्थित ITI परिसर में चल रहे मारुति के जॉब फेयर के दूसरे दिन आज रिटेन क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू चल रहा। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह ही पहुंच गए। कुल 667 अभ्यर्थियों का आज इंटरव्यू होना हैं। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। मेले में मारुति कंपनी 500 पदों पर भर्ती करने के लिए पहुंची है। 2 राउंड में चल रही भर्ती ITI अलीगंज के प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि मारुति के हरियाणा प्लांट में भर्ती के लिए आज रोजगार मेले का दूसरा दिन हैं। कुल 500 पदों पर भर्ती होनी है। दो राउंड में चयन प्रक्रिया हो रही हैं। पहले दिन रिटन टेस्ट हुआ था। चयनित अभ्यर्थियों का आज इंटरव्यू हो रहा। फिर फाइनल लिस्ट जारी होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein