DniNews.Live

लखनऊ में महिला मरीज से वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की:टॉयलेट में घुसकर बैडटच किया, चिल्लाने पर भाग निकला; बोला- सिगरेट पीने गया था

लखनऊ के निरालानगर स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में बुधवार देररात न्यूरो मरीज से वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की। वह महिला मरीज टॉयलेट गई थी। पीछे से वार्ड बॉय अनीस भी घुस गया। उसने मरीज से बैडटच किया। ऐसा करते ही मरीज चिल्लाई। उसका शोर सुनकर लोग दौड़कर आ गए। टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो आरोपी अनीस भाग निकला। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दी। पीड़िता के घरवालों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के अफसरों से मिलकर उसे फोन करके बुलाया। पुलिस से बोला- मैंने कुछ नहीं किया वापस आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस के पूछने पर उसने कहा- मैं सिगरेट पीने टॉयलेट गया। इसके अलावा मैंने कुछ नहीं किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वार्ड बॉय के बयान की सत्यता की जांच कर रही है। छेड़छाड़ का मुकदमा किया है। आरोपी सीतापुर का है। महानगर एसीपी अंकित कुमार के मुताबिक, मरीज के घरवालों की तहरीर पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी वार्ड बॉय को नौकरी से निकाल दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *