लखनऊ में मलेशिया कार्निवाल का आयोजन:शीराज टूर्स ने किया सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग कार्यक्रम
![]()
लखनऊ में मलेशिया कार्निवाल का आयोजन:शीराज टूर्स ने किया सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग कार्यक्रम
लखनऊ के हयात रीजेंसी होटल में रविवार को मलेशिया कार्निवाल का आयोजन किया गया। शीराज़ टूर्स की ओर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में मलेशिया की परंपराओं और सभ्यता को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस कार्निवाल का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना था। इसमें दोनों देशों की समृद्ध विरासत, खानपान और कला का आदान-प्रदान हुआ। आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। संस्कृति को भारत में प्रस्तुत करने का एक प्रयास आयोजक एस.एम.ए. शीराज ने बताया कि यह कार्निवाल मलेशिया के विविध पर्यटन और संस्कृति को भारत में प्रस्तुत करने का एक प्रयास था। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, संगीत और व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।मलेशियाई कलाकारों ने मंच पर पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। मलेशिया के विशेष व्यंजनों ने भी लोगों को आकर्षित किया और उन्हें अनूठा अनुभव प्रदान किया। इस अवसर पर मलेशिया पर्यटन मंत्रालय के निदेशक जोहानिफ और मार्केटिंग मैनेजर पूनम भी उपस्थित थीं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
