![]()
लखनऊ में भाजपा का वार्ड चलो अभियान शुरू:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की शुरुआत, 12 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ महानगर में “वार्ड चलो अभियान” की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड पहुंचकर किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। निशातगंज में घर-घर पहुंचकर संपर्क, योजनाओं का किया प्रचार इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने निशातगंज स्थित काल्विन कॉलेज वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने डबल इंजन सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी श्याम लाल वाल्मीकि को उनके आवास पर सम्मानित भी किया गया। जनता के बीच जाने से लोकतंत्र मजबूत होगा: बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। इससे न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलती है, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास भी और गहरा होता है। 7 से 12 अप्रैल तक चलेगा अभियान, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि “वार्ड चलो अभियान” 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान सांसद, विधायक, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधि वार्ड स्तर पर जाकर बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद करेंगे। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply