[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

लखनऊ में बूंदाबांदी, मेरठ में बादल छाए:34 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जालौन रहा सबसे गर्म


                 लखनऊ में बूंदाबांदी, मेरठ में बादल छाए:34 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जालौन रहा सबसे गर्म

लखनऊ में बूंदाबांदी, मेरठ में बादल छाए:34 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जालौन रहा सबसे गर्म

यूपी में बेमौसम बारिश से मौसम बदल गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ में बूंदाबांदी हुई। जबकि मेरठ समेत पश्चिम के जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 10 जिलों में ओले गिरने और 24 जिलों बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 72 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। इटावा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में पिछले 3 दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जालौन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं अयोध्या और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, वाराणसी में 35.8, बांदा में 35.6 और गाजीपुर व बलिया में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 3 अप्रैल को जो पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुआ था, वह कमजोर हो गया है। 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? 8 अप्रैल- पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बिजली गिरने की आशंका है। आंधी-तूफान के साथ ओले गिर सकते हैं। 9 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए- आंधी-बारिश से किन जिलों में कितनी मौतें, जानिए
आंधी-बारिश और बिजली से कानपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई।
योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें
सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीएम से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए…
यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein