Breaking News

लखनऊ में बारिश, रॉयल एनफील्ड के इवेंट में टेंट-कैनोपी भीगे:म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका, आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट


                 लखनऊ में बारिश, रॉयल एनफील्ड के इवेंट में टेंट-कैनोपी भीगे:म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका, आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट

लखनऊ में बारिश, रॉयल एनफील्ड के इवेंट में टेंट-कैनोपी भीगे:म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका, आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट

लखनऊ में शाम साढ़े पांच बजे के बाद बारिश हुई। हजरतगंज-गोमती नगर और सरोजनी नगर में तेज हवा के साथ बौछार पड़ी। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक बाइक कंपनी के इंवेट में बारिश से टेंट-कैनोपी भीग गए। लोग पानी से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौसम विभाग ने 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके चलते वार्म नाइट जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई। बारिश की 7 तस्वीरें देखिए… बारिश की वजह से म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका कानपुर से रैपर कृष्णा को सुनने के लिए आए कृष्णा ने बताया- बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। थोड़ी देर के लिए म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका दिया गया है। अगर बारिश खत्म होगी तो फिर से शुरू किया जाएगा। तब तक दोस्तों के साथ यहीं इंतजार करूंगा। फैन बोला- बारिश ने मजा खराब किया सत्यम ने बताया-रॉयल एनफील्ड के हंटर वेरिएंट का प्रमोशनल इवेंट था। कई रैपर आए थे। खाने-पीने की भी स्टॉल लगे थे। रैप म्यूजिक का मजा ले रहे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश से सारा मजा खराब हो गया। सुबह से यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत उपाय गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां पर AQI का लेवल 188 रहा। अलीगंज 144, लालबाग 140, गोमतीनगर 128, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 108 और कुकरैल का AQI 101 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। वहीं, शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का AQI 96 के साथ में संतोष जनक श्रेणी में रहा। आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। आज पूरे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। 5 अप्रैल से मौसम में सुधार होना शुरू होगा। 6 अप्रैल को मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा। धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद 7 से 9 अप्रैल के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे पारे में 3 से 5 डिग्री तक की भारी गिरावट आ सकती है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *