DniNews.Live

लखनऊ में बादल छाए, हल्की बारिश हो रही:आज यलो अलर्ट, 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे हवा के झोंके

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे तक में कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने लगी। मौसम विभाग की तरफ से शहर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिन में बादलों की गरज-चमक के साथ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 48 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज किया गया। सुबह से यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 101 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया है। इसमें तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 132, लालबाग 132, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज 101, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 84, गोमतीनगर 90 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 69 रहा है। जबकि गुरुवार को 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 115 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *