DniNews.Live

लखनऊ में बदमाशों ने चार घरों को बनाया निशाना:मासूम का असलहे की नोक पर अपहरण, गांव के बाहर छोटा; पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के माई जी का पुरवा गांव में बीती देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने गांव के चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी। चोरी के दौरान एक घर में परिजनों के जाग जाने पर बदमाशों ने असलहे के बल पर घर में मौजूद मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। बदमाशों के भागने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने ग्रामीणों को डराने के लिए फायरिंग भी की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *