![]()
लखनऊ में प्रीपेड मीटर काउंटर पर भीड़:महिलाओं का प्रदर्शन, डेटा फीडिंग नहीं होने से बिजली बिल अटका
प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को बिजली उपकेंद्रों से लेकर गोमतीनगर, जानकीपुरम और अमौसी जोन के हेल्प डेस्क कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बर्लिंगटन चौराहा स्थित ओल्ड 1912 कार्यालय में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2.30 बजे महिलाओं ने कहा- केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद प्रीपेड मोड के आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना मीटरों को प्रीपेड मोड में बदल दिया गया। इससे आए दिन बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिस पर अधिकारियों और उपकेंद्रों पर शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होता। वहीं विभागीय अधिकारियों ने कोई स्पष्ट समाधान देने की बजाय उपभोक्ताओं के प्रार्थना पत्रों को मध्यांचल मुख्यालय भेज दिया और आगे के दिशा-निर्देश मांगा। डेटा फीडिंग न होने से बिजली बिल अटका अर्जुनगंज निवासी सुधा ने बताया- परिसर में एक किलोवाट लोड बिजली कनेक्शन (खाता सं.3252002528) है। विभाग ने 19 फरवरी को मीटर बदला, लेकिन अभी तक फीड नहीं हुआ। इससे बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं घुसवल कला बरौना निवासी मंशा देवी ने कहा- 25 फरवरी को मीटर बदला गया, लेकिन अभी तक फीड नहीं हुआ।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply