DniNews.Live

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की 2 दिन में मांग दोगुनी:पैनिक बाइंग से LPG में 13 लाख से ज्यादा बुकिंग, अधिकारी बोले- 7 दिन का स्टॉक है

लखनऊ समेत प्रदेश में 25-26 मार्च को पेट्रोल, डीजल और LPG की मांग अचानक इस कदर बढ़ी कि खपत औसत से दोगुनी-तीन गुना तक पहुंच गई। पैनिक बाइंग के चलते हालात बिगड़े और पेट्रोल डीजल की मांग 100% यानी दोगुना तक बढ़ी, लेकिन ऑयल कंपनियों का दावा है कि सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारे पास सात दिन का स्टॉक है। 24 मार्च तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य ट्रेंड पर थी, लेकिन 25 मार्च से इसमें तेजी दिखने लगी। 26 मार्च तक यह उछाल चरम पर पहुंच गया। पेट्रोल (MS) की बात करें तो 24 मार्च को औसत से सिर्फ 4% ज्यादा बिक्री हुई थी। 25 मार्च को यह बढ़कर 38% और 26 मार्च को 77% तक पहुंच गई। डीजल (HSD) में बढ़ोतरी और ज्यादा तेज रही। 24 मार्च को 19% की बढ़त 25 मार्च को 36% और 26 मार्च को 75% तक पहुंच गई। लखनऊ में 100% से ज्यादा उछाल लखनऊ में भी हालात तेजी से बदले। यहां 24 मार्च को पेट्रोल की बिक्री 3% ज्यादा थी, जो 25 मार्च को 42% और 26 मार्च को 109% तक पहुंच गई। डीजल की बिक्री भी 17% से बढ़कर 61% और फिर 100% तक पहुंच गई। आजमगढ़, बाराबंकी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, कौशांबी, कुशीनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और श्रावस्ती जैसे जिलों में पेट्रोल की बिक्री 170% से लेकर 222% तक बढ़ गई। डीजल में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। देवरिया में 226% और प्रतापगढ़ में 230% तक उछाल दर्ज किया गया। महाराजगंज, जौनपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ में भी 170% से ज्यादा वृद्धि हुई। पेट्रोल-डीजल के साथ LPG में भी भारी उछाल दर्ज किया गया। 26 मार्च को कुल 13.31 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई, जबकि सिर्फ 7.83 लाख सिलेंडर ही डिलीवर हो सके। इंडियन ऑयल के तहत 5.25 लाख बुकिंग के मुकाबले 4.32 लाख डिलीवरी हुई। भारत पेट्रोलियम में 6.42 लाख बुकिंग के मुकाबले 2.11 लाख डिलीवरी ही हो सकी, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 1.64 लाख बुकिंग के मुकाबले 1.40 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचे। इस तरह एक ही दिन में करीब 5.5 लाख सिलेंडर का बैकलॉग बन गया, जिसे कंपनियां तेजी से कम करने में जुटी हैं। 2 दिन में दोगुनी हो गई खपत आंकड़े बताते हैं कि 26 मार्च 2025 के मुकाबले इस साल 26 मार्च 2026 को पेट्रोल की सप्लाई लगभग दोगुनी हो गई। 15 हजार किलोलीटर से बढ़कर यह 29 हजार किलोलीटर यानी करीब 2 करोड़ 90 लाख लीटर तक पहुंच गई। डीजल में भी यही ट्रेंड रहा। 28 हजार किलोलीटर से बढ़कर 51 हजार किलोलीटर यानी करीब 5 करोड़ 1 लाख लीटर डीजल की खपत दर्ज की गई। कुछ जिलों में ज्यादा दबाव, अब सुधर रहे हालात लखनऊ, सीतापुर, बहराइच और गोंडा जैसे जिलों में अचानक मांग ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज और अयोध्या में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि बाकी जिलों में भी एक-दो दिन में स्थिति पूरी तरह संतुलित हो जाएगी। सप्लाई सिस्टम मजबूत, स्टॉक पर्याप्त प्रदेश में करीब 13 हजार पेट्रोल पंप हैं, जहां 4 से 5 दिन का स्टॉक मौजूद है। LPG के करीब 4,107 डिस्ट्रीब्यूटर के पास औसतन डेढ़ दिन और बॉटलिंग प्लांट पर करीब 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। कुल मिलाकर 15 से 18 दिन का रिजर्व सिस्टम में बना हुआ है, जो सामान्य स्थिति के बराबर है। अधिकारियों की अपील- अफवाहों से बचें तीनों पेट्रोल कंपनियों के यूपी कॉर्डिनेटर संजय भंडारी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। सप्लाई चैन पूरी तरह सक्रिय है। सभी मांगों को पूरा किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें।
………………………………… संबंधित खबर भी पढ़ें मलिहाबाद में 2 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म:डीलर बोले- शाम तक रिफिलिंग होगी, अधिकारियों का दावा- स्टॉक बहुत है लखनऊ में पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर आज लगातार दूसरे दिन लंबी लाइनें लगी हैं। ग्राहकों की एकबारगी बढ़ी मांग से पेट्रोल पंप बार-बार खाली हो रहे हैं। इस बीच इंडियन ऑयल की तरफ से पीसी कर बताया गया कि एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। हमारे पास स्टॉक हमेशा की तरह है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *