DniNews.Live

लखनऊ में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश:2 दिन पहले पैसों के विवाद में युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में पैसों के विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, त्रिवेणीनगर निवासी राकेश यादव 27 मार्च को काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी अमरसेन चौधरी उर्फ बलगर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हमले में राकेश बुरी तरह झुलस गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से थी रंजिश, प्लान बनाकर दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि 25 मार्च की रात दोनों के बीच खाने-पीने और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने पहले से पेट्रोल की व्यवस्था कर रखी थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी अलीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर पुरनिया पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार आरोपी अमरसेन चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी और अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *