Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

लखनऊ में पिता ने बेटी को किया बेड टच:विरोध करने पर पीटा, दो महीने पहले बाथरूम में घुसने की करी थी कोशिश


                 लखनऊ में पिता ने बेटी को किया बेड टच:विरोध करने पर पीटा, दो महीने पहले बाथरूम में घुसने की करी थी कोशिश

लखनऊ में पिता ने बेटी को किया बेड टच:विरोध करने पर पीटा, दो महीने पहले बाथरूम में घुसने की करी थी कोशिश

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय से उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पिता पर बेड टच का भी आरोप लगा है। महानगर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पिता ने उसे धक्का देकर गिराया, चेहरे और सिर पर मुक्के मारे और उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर कमरे में बेड पर गिरा दिया और गलत तरीके से छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंचीं और उसे बचाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। युवती ने तहरीर में यह भी बताया कि 9 फरवरी को भी आरोपी पिता जबरन बाथरूम में घुस आया था, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 15 वर्षों से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *