लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के माई जी का पुरवा गांव में बदमाशों ने देर रात दो घरों में लाखों के गहने और अन्य सामान पार कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के सिर पर कट्टा तान दिया। भागते समय 5 साल की मासूम बच्ची को भी उठाकर ले गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर कुछ दूर पर छोड़कर फरार हो गए। देखिए 3 तस्वीरें.. छत के रास्ते घुसे चोर गांव निवासी राजपाल रावत और आशीष यादव के घर को निशाना बनाते हुए बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे। दोनों घरों में घुसकर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित आशीष यादव की पत्नी नीतू ने बताया कि रात में 4 बदमाश घर में घुसे थे। उन्होंने पहले घर के दरवाजे बंद कर दिए, फिर 3 बदमाश कमरे में आ गए। बेड के पीछे रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे गहने निकालने लगे। आहट होने पर जब परिवार जागा तो एक बदमाश ने कट्टा तानकर सबको चुप रहने की धमकी दी। नीतू के मुताबिक, बदमाशों ने पूरा सामान समेट लिया और जब भागने लगे तो उनकी 5 साल की बेटी काव्या को भी उठा लिया। परिवार के शोर मचाने और ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply