लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में छोटा बेटा भी है। घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply