लखनऊ में पति से झगड़े के बाद घर से भागी पत्नी का चारबाग रेलवे स्टेशन से 5 साल का बच्चा गायब हो गया। पीड़ित ने इस मामले ने पहले जीआरपी थाने में शिकायत की उसके बाद वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अमेठी जिले के अर्जुननगर गांव निवासी धर्मेन्द्र के अनुसार पत्नी से कहासुनी के बाद 22 फरवरी को वह दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। तीन दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली। 25 फरवरी को पत्नी घर लौटी, लेकिन छोटा बेटा उस्मान (5) उसके साथ नहीं था। पत्नी ने बताया कि वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 (छोटी लाइन) पर रात में सो गई थी। सुबह जब नींद खुली तो बेटा वहां से गायब था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई है। जांच में जुटी पुलिस जीआरपी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply