DniNews.Live

लखनऊ में पति ने पत्नी अश्लील फोटो वायरल की:दहेज के नाम पर मांगे 10 लाख रुपए; मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बढ़ी थी नजदीकियां

लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने अपने कथित पति पर शादी के नाम पर धोखा देने, दहेज मांगने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात 19 अप्रैल 2025 को एक मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए कानपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सौरभ ने खुद को एक फैक्ट्री में अधिकारी बताते हुए जल्द कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया। इसके बाद 16 अप्रैल 2025 को अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और 19 अप्रैल को रजिस्ट्रार ऑफिस में विवाह पंजीकरण भी करा लिया। ससुराल ले जाकर बनाए संबंध शादी के बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर कानपुर ले गया, जहां परिवार से मिलवाया और कुछ दिन साथ रखा। इस दौरान उसने पत्नी का भरोसा जीतकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता अपने घर लौट आई, लेकिन दोनों के बीच आना-जाना जारी रहा। समाज के बीच शादी से मुकरे दोनों परिवारों की सहमति से 18 अक्टूबर 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से शादी तय हुई। पीड़िता के परिवार ने लॉन, कैटरिंग सहित सभी तैयारियां पूरी कर लीं। लेकिन ऐन मौके पर सौरभ और उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। दहेज नहीं तो शादी नहीं पीड़िता का आरोप है कि शादी से मुकरने के बाद सौरभ और उसके पिता ने 10 लाख रुपए नकद दहेज की मांग रख दी। कहा कि बिना पैसे शादी नहीं होगी। जब पीड़िता ने कोर्ट मैरिज का हवाला दिया, तो आरोपी ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। ‘मौज-मस्ती के लिए शादी की’ आरोप है कि पैसे न मिलने पर आरोपी ने धमकी के मुताबिक पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिए। आरोपी ने साफ कहा कि उसने शादी सिर्फ मौज-मस्ती के लिए की थी और वह उसे पत्नी नहीं मानता। पीड़िता ने सआदतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *