लखनऊ के गोमतीनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बुधवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के निवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा चौबे और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। उन्होंने आवश्यक सलाह और उपचार प्रदान किया। डॉक्टरों ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उचित मार्गदर्शन दिया, जिससे मरीजों में संतोष का भाव देखा गया। हर तरह के चर्मरोगों का इलाज किया जा रहा है डॉ. पूर्णिमा चौबे ने जानकारी दी कि इस शिविर में फंगल इन्फेक्शन, सफेद दाग, बालों का झड़ना और नाखून से संबंधित बीमारियों सहित सभी प्रकार के चर्म रोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर शाम 5 बजे शुरू हुआ और लगभग ढाई घंटे तक चला, जिसमें मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए डॉ. चौबे ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि हर महीने कम से कम एक बार इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply