Breaking News

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो:मां के विरोध करने पर चाकू मारा; आरोपी गिरफ्तार


                 लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो:मां के विरोध करने पर चाकू मारा; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो:मां के विरोध करने पर चाकू मारा; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्चे को अगवा कर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि अनुज नाम का व्यक्ति उनके बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया और घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। चाकू से हमला कर घायल कर दिया बच्चे ने घर आकर पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। उसने बच्चे की ताई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। श्याम विहार मैदान से गिरफ्तार किया शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस टीम श्याम विहार मैदान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान श्याम विहार कॉलोनी निवासी अनुज गुप्ता उर्फ आकाश गैंगस्टर (34) पुत्र रामचन्द्र गुप्ता के रूप में हुई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *