DniNews.Live

लखनऊ में दुबग्गा आउटर रिंग रोड चौड़ीकरण पर सवाल:रिपोर्ट में निकलीं खामियां; अब अधूरे काम को PWD पूरा करेगा

लखनऊ में दुबग्गा से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण में अनियमितताओं का मामला अब जांच से आगे बढ़कर कार्रवाई की ओर पहुंच गया है। PWD की जांच रिपोर्ट में निर्माण की खामियां सामने आने के बाद अब अधूरा काम PWD खुद पूरा करेगा। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन से पहले जल्दबाजी में चौड़ी कराई गई दुबग्गा-आउटर रिंग रोड अब जांच के घेरे में है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की रिपोर्ट में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। PWD ने LDA को जांच रिपोर्ट भेजी PWD ने अपनी जांच रिपोर्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को भेज दी है, जिसमें साफ कहा गया है कि सड़क की चौड़ाई तय मानकों के अनुरूप नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक कई हिस्सों में चौड़ीकरण कम पाया गया, वहीं निर्माण की मोटाई और गुणवत्ता भी तकनीकी मानकों पर खरी नहीं उतरी। यह सड़क राज्य राजमार्ग-25 (SH-25) का हिस्सा है, जिसके 3.6 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए 145.36 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी। आरोप है कि एलडीए ने अपने स्तर पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च कर सड़क के दोनों ओर 2.5 से 3 मीटर तक चौड़ीकरण कराया, लेकिन काम मानकों के विपरीत किया गया। जांच कमेटी ने मौके पर निरीक्षण के बाद यह भी माना है कि सड़क की चौड़ाई निर्धारित मानकों से कम है। इसके चलते अब PWD ने अधूरे कामों को खुद पूरा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से बजट मिलने के बाद काम को करवाया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *