लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा बंधे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गाड़ी नाले के किनारे जाकर गिरी। गनीमत रही अंदर बैठे लोगों की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाजीपुर थानाक्षेत्र में गोमतीनगर से विकास नगर की तरफ जाने वाले बंधे पर शाम करीब 5.30 बजे तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे जाकर गिरी। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही किसी जनहानि नहीं हुई। अंदर बैठे व्यक्ति को मामूली चोट आई। पुलिस अंदर बैठे व्यक्ति की जानकारी कर रही है।

Leave a Reply