DniNews.Live

लखनऊ में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ी:पारा 33°C तक रहेगा; अगले 48 घण्टे में बदलेगा मौसम

लखनऊ में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ और धूप भरा रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में (शुक्रवार) यानी 48 घंटे में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश भी हो सकती है।

सुबह से तेज धूप, दोपहर में बढ़ेगी गर्मी
बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने और आसमान में बादल न होने के कारण दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़कर 32 से 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। धूप की तीव्रता के कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

बारिश के आसार नहीं, शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा की रफ्तार करीब 11 किमी प्रति घंटा रहने से हल्की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन धूप का असर बना रहेगा। आर्द्रता लगभग 29% रहने के कारण वातावरण सूखा महसूस होगा।

हवा और वायु गुणवत्ता संतोषजनक
शहर में हवा की गति सामान्य बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर नियंत्रित है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 94 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियों से राहत मिली है।

अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल और बूंदाबांदी के संकेत के साथ तापमान 33/19 डिग्री रह सकता है।
शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 33/21 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को फिर से गर्मी तेज होगी और पारा 35/23 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

दिन में सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी से बचाव किया जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *