लखनऊ में यात्रा के दौरान एक कर्मचारी का जेवर और नगदी से भरा बैग बस में छूट गया। कर्मचारियों ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग को वापस यात्री को सौंप दिया। मामले में आलमबाग डिपो प्रभारी ने बस कंडक्टर राजाराम शर्मा को सम्मानित कर। उनके काम के प्रति ईमानदारी और निष्ठा की प्रशंसा की है। यात्री ज्योत्सना अवध डिपो की जनरथ बस UP 78 LT 21 54 में प्रयागराज से आलमबाग की यात्रा कर रही थी। यात्रा करते समय उनका बैग बस में छूट गया, जिसे आलमबाग प्रबंधन कार्मिकों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद महिला यात्री को वापस किया गया। महिला के पर्स में लगभग डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन और 5 हजार रुपए नगद थे। यात्री ज्योत्सना ने बैग पाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की ईमानदारी से उन्हें उनका खोया हुआ सामान वापस मिल गया है। जिसकी उम्मीद वह खुद छोड़ चुकी थीं। उन्होंने बताया कि आलमबाग में उतरने के दौरान वह बैग ले जाना भूल गई थी। इस दौरान वापस आने पर कर्मचारियों ने इसे सुरक्षित रखा था, जिसे उन्होंने वापस किया था। सभी का धन्यवाद।
https://ift.tt/BZEFqgD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply