Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ में टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ठगी:गूगल रिव्यू टास्क में उलझाकर युवक से ट्रांसफर करवा लिए रुपए

लखनऊ में साइबर ठगी का एक और तरीका सामने आया है। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए गूगल रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर ठगों ने अलीगंज निवासी युवक से 2.02 लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम डूबने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अलीगंज के चंद्रलोक सेक्टर-बी निवासी पीड़ित निखिल पांडेय ने बताया कि 24 मार्च को वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा। इसमें गूगल रिव्यू के बदले पैसे देने का दावा किया जा रहा था। शुरुआत में छोटे टास्क देकर भरोसा जीता गया और फिर धीरे-धीरे ज्यादा रकम निवेश करने को कहा गया। ठगों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 2,02,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने अलीगंज थाने में शिकायत दी जिस पर FIR दर्ज की गई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *