Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ में छात्रों ने समाज कल्याण निदेशालय घेरा:छात्रवृत्ति न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन, बोले- मांग न पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे


                 लखनऊ में छात्रों ने समाज कल्याण निदेशालय घेरा:छात्रवृत्ति न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन, बोले- मांग न पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे

लखनऊ में छात्रों ने समाज कल्याण निदेशालय घेरा:छात्रवृत्ति न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन, बोले- मांग न पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे

लखनऊ में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने समाज कल्याण निदेशालय (कल्याण भवन) का घेराव किया। अफसरों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय छात्र पंचायत के लखनऊ अध्यक्ष अमन सिंह पटेल ने किया। बड़ी संख्या में छात्र कल्याण भवन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
छात्रों ने निदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लंबित छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जल्द से जल्द जारी की जाए, ताकि छात्रों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके। तकनीकी खामियों से छात्रवृत्ति अटकी अमन सिंह पटेल ने कहा कि सत्र समाप्त होने की स्थिति में है, लेकिन विभागीय लापरवाही और पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण हजारों छात्र अब तक छात्रवृत्ति से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि कई मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। शिक्षण संस्थानों की ओर से लगातार फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
7 दिन में समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 7 कार्य दिवसों के भीतर पात्र छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित नहीं की गई, तो राष्ट्रीय छात्र पंचायत पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और शासन की होगी। नारेबाजी के साथ छात्रों ने जताया आक्रोश प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कार्तिकेय मिश्रा, उदित सिंह, ऋषि सिंह, निखिल सिंह, अभिनव मिश्रा, अमन यादव, रूहान खान समेत विभिन्न कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *