लखनऊ में चैती महोत्सव का शानदार आयोजन:लोक और जनजाति संस्कृति पर शानदार प्रस्तुति, संरक्षित करने का संदेश
![]()
लखनऊ में चैती महोत्सव का शानदार आयोजन:लोक और जनजाति संस्कृति पर शानदार प्रस्तुति, संरक्षित करने का संदेश
लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और विश्वकर्मा सेवा समिति के सहयोग से एक दिवसीय ‘चैती महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा नगर स्थित एचएएल वेलफेयर सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। प्रियांशी वर्मा, सुरेश कुशवाहा, जया, दीपिका मिश्रा और किरण सहित कई कलाकारों ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया । उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर राममिलन विश्वकर्मा, निर्मला शर्मा, मधुबाला, विपिन शर्मा और राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन बसंत मिश्रा ने किया। उनकी सहज और प्रभावशाली शैली ने पूरे आयोजन को आकर्षक बनाए रखा। वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के कारण ‘चैती महोत्सव’ सफल और यादगार रहा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
