DniNews.Live

लखनऊ में चाइनीज मांझे से बच्ची की गर्दन-अंगुली कटी:10 टांके लगे, पिता बोले- आरोपियों को जेल भेजा जाए

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मासूम बच्ची की गर्दन और हाथ की अंगुली कट गई। वह पिता के साथ बाइक से जा रही थी। अचानक चाइनीज मांझा आकर उसकी गर्दन में फंस गया। जब तक पिता बाइक रोकते बच्ची के गहरे जख्म हो गए। पिता ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके गर्दन में 10 टांके लगाए हैं। पिता ने चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 45 दिन में 18वीं घटना घटना वजीरगंज के जगत नारायण रोड गोलागंज चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं। हालांकि, बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। लखनऊ में 45 दिन में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल होने की यह 18वीं घटना है। चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों को जेल हो कैसरबाग ओडियन सिनेमा के पास खलील अहमद परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह बाइक से घर का सामान लेने जा रहे थे। बाइक पर आगे उनकी 6 साल की बेटी अबीरा बैठी थी। लालबत्ती चौराहे से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोड पर अचानक पतंग का मांझा आ जाने से अबीरा का गर्दन और हाथ की एक उंगली कट गयी। खलील ने कहा- चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों को पकड़-पकड़ कर जेल भेजना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *