लखनऊ में घर से 6KM दूर मिला युवक का शव:12 घंटे से लापता था, भाई बोला- दोस्तों ने हत्या करके फेंका


                 लखनऊ में घर से 6KM दूर मिला युवक का शव:12 घंटे से लापता था, भाई बोला- दोस्तों ने हत्या करके फेंका

लखनऊ में घर से 6KM दूर मिला युवक का शव:12 घंटे से लापता था, भाई बोला- दोस्तों ने हत्या करके फेंका

लखनऊ में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान 22 साल के रैंकिश के रूप में हुई। वह निगोहां थाना क्षेत्र के नंदौली गांव का रहने वाला था। करीब 12 घंटे से लापता था। उसके परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। घटना निगोहां थाना क्षेत्र में निगोहां गांव स्थित गैस गोदाम के पास बाबू खेड़ा रोड की है। घटना स्थल से मृतक के घर की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटना विस्तार से पढ़िए… मृतक के बड़े भाई लवकुश ने बताया- रैंकिश सोमवार सुबह ब्रह्मदासपुर के राजमिस्त्री नंदकिशोर और रामराज के साथ घर बनाने लखनऊ शहर गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल नंबर नंबर पर कॉल की गई तो नंबर नहीं लगा। उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव के लोगों ने सूचना दी कि निगोहां गांव स्थित गैस गोदाम के पास बाबू खेड़ा रोड पर एक युवक का शव मिला है। सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे। शव रैंकिश का मिला। तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। भाई ने कहा- दोस्तों ने मारकर शव फेंक दिया पुलिस के मुताबिक, रैंकिश सोमवार सुबह पैदल ही घर से निकला था। शाम को अपने साथियों के साथ काम करके लौटा। रास्ते में सभी ने दारू पार्टी की। रैंकिश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसका मोबाइल नहीं मिला है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। भाई लवकुश ने आरोप लगाया कि रैकिंश की उसके दोस्तों ने ही हत्या की है। हत्या करके शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein