Breaking News

लखनऊ में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला:चाकू मारकर चेन लूटी, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल


                 लखनऊ में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला:चाकू मारकर चेन लूटी, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल

लखनऊ में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला:चाकू मारकर चेन लूटी, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल

लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दबंगों ने घर में घुसकर मां और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और महिला की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अमीनाबाद थाने में तहरीर दी है। अमीनाबाद के कसाई बाड़ा निवासी आदिल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोहल्ले के ही साकिर उर्फ ढक्कन, उसकी पत्नी, आरिफ, अमन, भूरे, उसकी पत्नी, इरफान और महफूज समेत अन्य लोग एक राय होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत आदिल की मां साईदा और मामा जमील पर हमला कर दिया। भूरे ने जमील के पेट में चाकू से वार किया पीड़ित ने बताया कि हमलावर भूरे ने जमील के पेट में चाकू से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, महफूज ने साईदा के हाथ पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के दौरान आरोपियों ने साईदा की सोने की चेन भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी दोबारा आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना में घायल मां-बेटे का इलाज चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मामले में इंस्पेक्टर अमीनाबाद का करना है मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *