लखनऊ में केंद्रीय मंत्री खट्टर के बयान की कटिंग फाड़ी:फिर बिलिंग कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, 4 को नौकरी से निकाला
![]()
लखनऊ में केंद्रीय मंत्री खट्टर के बयान की कटिंग फाड़ी:फिर बिलिंग कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, 4 को नौकरी से निकाला
लखनऊ के राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र में सोमवार को हंगामा हो गया। स्मार्ट मीटर लगाने वाली प्राइवेट कंपनी (इंटेली) के कर्मचारियों ने बिजली उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी की और फिर बिलिंग कर्मचारी को बुरी तरह पीट दिया। अधिक बिल और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों की शिकायत लेकर लोग बिलिंग काउंटर पर पहुंचे थे। इस बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के अखबार की कटिंग देख आरोपी भड़क गए, जमकर बवाल किया। बिलिंग कर्मचारी नारायण सिंह ने उन्हें सलाह दी कि वे इंटेली कंपनी के कर्मचारियों से बात करें। जब उपभोक्ता कंपनी के डिवीजन सुपरवाइजर सिद्धार्थ शर्मा के पास गए, तो आरोप है कि उन्होंने उपभोक्ताओं से बदसलूकी की। इसके बाद सिद्धार्थ ने 20-25 साथियों को बुला लिया। ये लोग बिलिंग काउंटर के अंदर घुस गए, नारायण सिंह को घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। चार कमर्चारियों पर कार्रवाई, 2 का ट्रांसफर मारपीट की सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी और एसडीओ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निजी कंपनी ने डिवीजन सुपरवाइजर सहित दो कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा चार कर्मचारियों को निकाल दिया। वहीं पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। केंद्रीय मंत्री के बयान को लेकर भड़के आरोपी विवाद का मुख्य कारण काउंटर पर चस्पा एक अखबार की कटिंग भी बताई जा रही है। पीड़ित नारायण सिंह ने काउंटर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान की कटिंग लगाई थी, जिसमें स्मार्ट मीटर की खामियों और उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही गई थी। आरोपी कर्मचारियों ने इस कटिंग को देखते ही अपना आपा खो दिया और उसे फाड़कर फेंक दिया। वहीं,निजी कंपनी के एक अधिकारी कहना है कि डिवीजन सुपरवाइजर सहित दो लोगों का ट्रांसफर और मारपीट में शामिल चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
