DniNews.Live

लखनऊ में किसान पल्ली बिछाकर हजरतगंज कोतवाली में बैठे:उड़ीसा में राकेश टिकट कि गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, तत्काल रिहा करने की मांग

लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने हजरतगंज कोतवाली का घेराव किया। पल्ली बिछाकर किसान कोतवाली में धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष आलोक, प्रवक्ता तौकीर समेत बड़ी संख्या में किसानों ने हजरतगंज थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा में गिरफ्तार किए जाने का विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि हमारे नेता को आज उड़ीसा में गिरफ्तार कर लिया । वो उड़ीसा में किसानों की समस्या पर बात करने वहां गए थे मगर बीजेपी की सरकार ने अन्याय करते हुए नेता हो गिरफ्तार किया। हम आज अब हजरतगंज थाने में अपना धरना दे रहे हैं और देश के हर थाने में हमारे किसान संगठन से जुड़े लोग धरना दे रहे हैं हम सभी की यही मांग है कि हमारे नेता राकेश टिकैत को रिहा किया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *