[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर हमला:बिल्डर ने साथियों संग LDA अफसरों को दौड़ाकर पीटा, पथराव किया


                 लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर हमला:बिल्डर ने साथियों संग LDA अफसरों को दौड़ाकर पीटा, पथराव किया

लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर हमला:बिल्डर ने साथियों संग LDA अफसरों को दौड़ाकर पीटा, पथराव किया

लखनऊ के चिनहट के जुग्गौर इलाके में सोमवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद बिल्डर और उसके सहयोगियों ने टीम का घेराव कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को रोक दिया। टीम को दौड़ा लिया। जेसीबी पर पत्थर चलाए। हालात बिगड़ते देख टीम को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी एलडीए की टीम जुग्गौर में किसान पथ के पास करीब 10 बीघा जमीन पर बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां सड़क, नाली और प्लॉटिंग के साथ तीन रो-हाउस का निर्माण भी कराया जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर पहुंची टीम ने बुलडोजर से सड़क, नाली और प्लॉटिंग से जुड़े निर्माण ध्वस्त कर दिए। टीम को घेरकर हमला किया इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाने लगे। विरोध बढ़ने पर उन्होंने टीम को घेरकर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर अधिकारियों ने अभियान रोक दिया। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अब दोबारा तारीख तय कर पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जाएगा। सभी अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त किए जाएंगे। किसान पथ और वेलनेस सिटी के आसपास भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। सैरपुर और खदरा में भी कार्रवाई एलडीए ने शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाई। सैरपुर के पलहरी गांव (आईआईएम रोड) और रैथा रोड पर बन रहे अवैध दुकानों व भवनों के साथ ही खदरा के फैजुल्लागंज में एक आवासीय निर्माण को सील कर दिया गया। ये सभी निर्माण बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein