DniNews.Live

लखनऊ में अलविदा की नमाज आज:रमजान के अंतिम दिन दूसरा अलविदा , मौलाना ने देश में अमन-शांति दुआ की अपील किया

लखनऊ में आज दूसरा अलविदा( रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में होगी । ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जाएगी। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है।
मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह अहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। और ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त तैयारी की गई है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बड़ा इमामबाड़ा , टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी हो रही है असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने पहले से व्यवस्था कर रखी है। साथ ही संवेदनशील इलाकों का सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *