DniNews.Live

लखनऊ में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा:सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह पर टिप्पणी पर जताई नाराजगी, FIR दर्ज करने की मांग

लखनऊ में अधिवक्ताओं का विरोध , उत्त प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई । संबंधित मामले को लेकर हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दिया । बड़ी संख्या में हजरतगंज कोतवाली अधिवक्ता पहुंचे। इस दौरान संजीव कुमार लोधी ने बताया कि सीमा सिंह नाम की महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यौन शोषण करने का प्रयास का तथ्यहीन आरोप लगाकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बदनाम करने और चरित्र को धूमिल करने तक काम किया जा रहा है। यह मामला बेहद शर्मनाक और अफसोस नाक है। राजनाथ सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ यूपी के मुख्यमंत्री रहे है। राजस्थान के जयपुर निवासी महिला सीमा गोविन्द उर्फ सीमा सिंह के आरोप निराधार और शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में शिकायतपत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है। वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से सार्वजनिक किया है । इन्होंने मांग किया कि इस प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले अकाउंट को तत्काल बंद किया जाए और सोशल मीडिया के लिए मजबूत पॉलिसी लाई जाए जिसमें राजनीतिक और सामाजिक आरोप लगाने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान हो।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *