DniNews.Live

लखनऊ में अदा की गई अलविदा की नमाज:मौलाना बोले- देश में अमन-शांति की दुआ की गई

लखनऊ में आज अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में हुई । ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की गई। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई। मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह एहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी हो रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *