लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-6 स्थित पार्क में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर शुरू हुई यह लाइब्रेरी क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है, जो शिक्षा और अध्ययन को बढ़ावा देगी। इस लाइब्रेरी का निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शहर उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर यह परियोजना संभव हो सकी। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुरोध पर इसे जनहित में स्वीकृति मिली थी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पाठकों के लिए खुली उद्घाटन के बाद लंबे समय तक लाइब्रेरी का संचालन और नामकरण नहीं हो पाया था। स्थानीय लोगों के प्रयासों के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के हस्तक्षेप से इसका नाम ‘अटल लाइब्रेरी’ रखा गया। इसके संचालन की जिम्मेदारी एक संस्था को सौंपी गई है।वर्तमान में लाइब्रेरी में बिजली कनेक्शन लग चुका है। संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह लाइब्रेरी अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पाठकों के लिए खुली रहेगी। सुविधा को और बेहतर बनाने में सहयोग करें महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने बताया कि लाइब्रेरी के अंदर और बाहर की मरम्मत तथा अन्य सुविधाओं का काम भी संबंधित संस्था द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने सुझाव देकर इस सुविधा को और बेहतर बनाने में सहयोग करें। इस उपलब्धि के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply