DniNews.Live

लखनऊ पहुंचे पूर्व इसरो प्रमुख:छात्रों को किया मोटिवेट,अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार के बारे में बताया

लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में पहुंचे पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. एएस किरण कुमार ने छात्रों को मोटिवेट करते हुए स्पेस साइंस और नवाचारों के बारे में बताया है। इस मौके पर छात्रों की तरफ विभिन्न प्रश्नों को भी पूछा गया। छात्रों ने स्पेस सांइस के क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर भी जानकारी ली। पूर्व इसरो प्रमुख डॉक्टर एएस किरण कुमार ने छात्रों को मोटीवेट करते हुए विज्ञान,तकनीक और देश सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चों में आगे बढ़ने का काफी उत्साह है। उनके अंदर क्षमता भी है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहे। भारत आज के जमाने में टेक्नोलॉजी के हिसाब से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गगनयान के मामले में अगले आने वाले 2 साल में हमारे हिंदुस्तानियों को बाहर ले जाकर के पृथ्वी का भ्रमण कराने की योजना पर भी काम चल रहा। विज्ञान और अध्यात्म अलग नहीं है। विज्ञान और अध्यात्म अपने आप को ढूंढने का प्रयत्न है। विफलता से भी हम सीख कर आगे बढ़ते हैं। उनका कहना है कि इसरो की स्थापना के बाद से अब तक बहुत बड़े पैमाने पर परिवर्तन हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *