DniNews.Live

लखनऊ पहुंचे ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि:आयतुल्लाह खामेनेई को दी जा रही है श्रद्धांजलि, विभिन्न धर्म के गुरुओं का लगा जमावड़ा

लखनऊ के छोटा इमाम बाड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन । हैदरी टास्क फोर्स के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुल मजीद हकीम शामिल हो रहे हैं , जो कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के भारत में प्रतिनिधि हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास कर रहे हैं। मौलाना ने बताया कि आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। कार्यक्रम में सुन्नी धर्म गुरु मौलाना फजलुल मन्नान, इमाम टीले वाली मस्जिद, हिंदू धर्म गुरु स्वामी सारंग समेत विभिन्न धर्मों के गुरु शामिल हो रहे हैं। मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ने टारगेट किलिंग करके हमारे सुप्रीम लीडर को मार दिया। मगर हम अन्याय और जुल्म करने वालों को यह बताना चाहते हैं कि सच के लिए आवाज उठाने वाले कभी मरते नहीं। भले ही सुप्रीम लीडर हमारे बीच न हो मगर आज पूरे विश्व में उनकी चर्चा हो रही है उनके बहादुरी की कहानी सुनाई जा रही है। आज यहां विभिन्न धर्म के लोग जमा होकर इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *