प्रदेश भर से 10 हजार से ज्यादा शिक्षक लखनऊ पहुंचेंगे। 10 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के अधिवेशन को लेकर तैयारी चल रही है। इसमें शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। संगठन के प्रदेश संरक्षक डाॅ. हरि प्रकाश यादव ने इस संबंध में दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इससे प्रदेश और देश के लाखों शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ एकजुट का तीन दिवसीय प्रांतीय और शैक्षिक संगोष्ठी 10 से 12 नवंबर तक लखनऊ के रामाधीन उत्सव भवन में आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा होगी और उनके हितों के लिए जिले से लेकर प्रदेश और केंद्र तक व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू होगी। डाॅ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैl अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धारा 12 18 व 21 की पुनः बहाली जैसे मुद्दों पर इस सम्मेलन में गहन मंत्रणा होगी। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। विधायक-सांसद नई पेंशन स्कीम से दूर क्यों?
डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। यदि नयी पेंशन स्कीम इतनी अच्छी और फायदेमंद है तो विधायक, सांसद सहित अन्य जिम्मेदार लोग उसको क्यों नहीं ले रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जिले से लेकर केंद्र तक चलता रहेगा। एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेश मंत्री संदीप कुमार शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए लगातार शिक्षकों के बीच में पहुंच रहे हैं।
https://ift.tt/YJroy5Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply