DniNews.Live

लखनऊ नगर निगम में 15 मिनट में बजट पास:भाजपा पार्षद बोले- बहुत अच्छा रहा; विपक्षियों ने कहा- सरेआम गुंडई, हिटलरशाही दिखा रहीं मेयर

लखनऊ नगर निगम के मुख्यालय में आज (22 मार्च को) सदन आयोजित किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट पास किया गया। 2025-26 के रिवाइज्ड बजट को भी पास किया जाना था जिस पर कोई चर्चा भी नहीं की गई। मेयर ने सदन शुरू होने के 15वें मिनट में बजट पास की घोषणा कर दी। इस पर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा करते हुए कहा- यह सरेआम गुंडई है। मेयर हिटलरशाही दिखा रही हैं। सबसे पहले नगर निगम की उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह गांधी ने मूल बजट का भाषण पढ़ना शुरू किया तो कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बजट की कॉपी हमें नहीं मिली है और इसका भाषण पढ़ा जा रहा है। सदन में इस वित्त वर्ष के रिवाइज्ड बजट से पहले 2026-27 के मूल बजट को रख दिया गया। इसपर बहस शुरू हो गई। सपा पार्षद यायावर हुसैन रेशु ने कहा कि हमें रिवाइज्ड बजट की कॉपी क्यों नहीं दी गई। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने भी पूछा कि रिवाइज्ड बजट पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है? इस पर भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा ने पूछा कि आप यायावर भाई (सपा पार्षद) के सेक्रेटरी हो क्या? भाजपा पार्षद के इस सवाल के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच हंगामा शुरू हो गया। इस बीच कांग्रेस पार्षद मुकेश चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं से डरते हैं। यह सुनते ही भाजपा पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वे नारे लगाने लगे- ‘महिलाओं के सम्मान में, भाजपा मैदान में…’। सदन केवल 45 मिनट तक चला। यह दोपहर 12:13 बजे शुरू हुआ। 15वें मिनट यानी 12:28 बजे मेयर ने बजट पास करने की घोषणा कर दी। घोषणा का भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया। दोपहर 1:03 बजे सदन समाप्त हो गया। इस बीच सदन में बैठे जोनल अधिकारियों को मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनके जोन में जाकर टैक्स कलेक्शन करने की नसीहत दी। कहा- आपकी बाद में समीक्षा होगी। 3 तस्वीरें देखिए- सदन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *