DniNews.Live

लखनऊ चिड़ियाघर में आवास को लेकर विवाद गहराया:चिड़ियाघर निदेशक ने आवास खाली कराने के लिए लिखा पत्र

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में निदेशक आवास को लेकर विवाद तेज हो गया है। वर्तमान निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने मुख्य वन संरक्षक (नीति विश्लेषण एवं समन्वय) अदिति शर्मा को पत्र लिखकर सरकारी आवास खाली करने का अनुरोध किया है। इस पत्र के बाद विभागीय हलकों में हलचल बढ़ गई है। ट्रस्ट की संपत्ति होने का दिया गया हवाला निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिस आवास में अदिति शर्मा रह रही हैं, वह प्राणि उद्यान ट्रस्ट की संपत्ति है। नियमों के तहत इस आवास का उपयोग केवल चिड़ियाघर और ट्रस्ट से जुड़े कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अब तक मानवीय आधार पर आवास खाली कराने का दबाव नहीं बनाया गया था। प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहा असर करीब दो महीने पहले पदभार संभालने वाले निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि निदेशक आवास उपलब्ध न होने से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा है कि चिड़ियाघर के सुचारू संचालन और सरकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवास का खाली होना जरूरी है। उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई जानकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विभागाध्यक्ष) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को भी भेजी गई है, ताकि इस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *