लखनऊ गुरु तेग बहादुर प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया:गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली कीर्तन टोली ,गतका दलों ने दिखा युद्ध कौशल
![]()
लखनऊ गुरु तेग बहादुर प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया:गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली कीर्तन टोली ,गतका दलों ने दिखा युद्ध कौशल
लखनऊ में गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व और वैसाखी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जहां से नगर कीर्तन की टोली गुजरिया पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा नाका हिंडोला से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने कीर्तन, अरदास और सेवा भाव के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी, डॉ. गुरमीत सिंह सहित शहर की प्रमुख सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि और संग बड़ी संख्या में लोग शामिल हुई। नगर कीर्तन में पांच प्यारों के नेतृत्व में फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शोभायमान किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। विशेष रूप से बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन द्वारा रकाबगंज क्षेत्र में भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो उठा। इस दौरान गतका दलों ने अपने पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम के अंत में बाबा बुड्ढा साहिब जी द्वारा संगत के बीच मिस्सी रोटी और प्याज का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
