लखनऊ के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में आज यानी बुधवार से नये सत्र का आगाज हुआ। माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 से और प्राइमरी स्कूल सुबह आठ बजे से खुले। माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी कर दिये गए थे जबकि प्राइमरी स्कूलों में बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित कर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया गया। इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के बच्चे बुधवार से अगली कक्षा में नामांकन के साथ पढ़ाई शुरू करेंगे। परिषदीय स्कूलों में मिलेगी निशुल्क किताबें डीआईओएस राकेश कुमार ने माध्यमिक स्कूलों में नियमित कक्षा संचालन के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीएसए विपिन कुमार ने प्राइमरी स्कूलों को रिपोर्ट कार्ड देकर नया सत्र बुधवार से शुरू करने को कहा हैं। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क किताबें मुहैया करायी जाएंगी। बीएसए कार्यालय की ओर से बीआरसी को किताबें मुहैया करायी जा चुकी हैं।

Leave a Reply