लखनऊ के भरवारा में गायत्री माता मंदिर की स्थापना:नवनिर्मित मंदिर में तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन
![]()
लखनऊ के भरवारा में गायत्री माता मंदिर की स्थापना:नवनिर्मित मंदिर में तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन
लखनऊ के भरवारा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवनिर्मित गायत्री मंदिर में गायत्री माता की स्थापना और तीन कुंडीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह मंदिर गायत्री परिवार गोमती नगर द्वारा संचालित बाल संस्कारशाला के पास स्थित है। आयोजन में गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो गया । गायत्री माता की स्थापना का मुख्य पूजन वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार और उनकी पत्नी प्रतिभा ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों के बीच पूरा परिसर दिव्य अनुभूति से भर गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। समाज में संस्कार, सेवा और सद्भावना का केंद्र इस पूरे आयोजन को गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक शिव शंकर मिश्रा और ट्रस्टी विश्वनाथ शुक्ला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन में संजय श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, संध्या दीदी और सरिता ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं अरुण श्रीवास्तव और अनीता श्रीवास्तव का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिनकी मेहनत से कार्यक्रम को सफल स्वरूप मिला। मुख्य प्रबंधक शिव शंकर मिश्रा ने कहा कि गायत्री मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भावना का केंद्र बनेगा। यहां नियमित रूप से यज्ञ, सत्संग और बाल संस्कारशाला के माध्यम से नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
