DniNews.Live

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पल्ली बिछाकर बैठे किसान:राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, बोले-रिहा करो

किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार शाम बड़ी संख्या में हजरतगंज कोतवाली पहुंचे किसान पल्ली बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष आलोक, प्रवक्ता तौकीर समेत बड़ी संख्या में किसान हजरतगंज थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… किसान बोले- टिकैत को रिहा किया जाए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया- हमारे नेता को उड़ीसा में गिरफ्तार कर लिया गया। वे उड़ीसा में किसानों की समस्या पर बात करने वहां गए थे। मगर बीजेपी की सरकार ने अन्याय करते हुए नेता हो गिरफ्तार किया। हम आज अब हजरतगंज थाने में अपना धरना दे रहे हैं। देश के हर थाने में हमारे किसान संगठन से जुड़े लोग धरना दे रहे हैं। हम सभी की यही मांग है कि हमारे नेता राकेश टिकैत को रिहा किया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *