DniNews.Live

लखनऊ की गोमती ग्रीन सोसायटी में नव संवत्सर पर्व मनाया:राम नाम से गूंजा परिसर, संकीर्तन यात्रा से भक्तिमय माहौल हुआ

लखनऊ की इमार गोमती ग्रीन सोसायटी में नव संवत्सर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सोसायटी परिसर में भव्य ‘राम नाम संकीर्तन यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान पूरी सोसायटी ‘श्री राम जय जय राम’ एवं ‘हरे कृष्ण’ एवं जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। लोग भक्तिभाव में सराबोर नजर आए। सनातन धर्म मंच के सहयोग से यात्रा इमार गोमती ग्रीन के जी ब्लॉक से प्रारंभ होकर फेज-2 होते हुए फेज-1 स्थित श्रद्धा के प्रमुख केंद्र गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में गोमतेश्वर महादेव की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सुष्मिता राय के भजन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसायटी की महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और सनातन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। सभी ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुधीर मिश्र, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रेणु पांडे, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पांडेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य, सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों की उपस्थिति रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *