DniNews.Live

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो का सर्वर डाउन, उड़ानें बाधित:डेढ़ घंटे से ठप ऑपरेशन, यात्रियों को परेशानी

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन अचानक ठप हो गया। पिछले करीब डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने से चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित इंडिगो का सर्वर ठप होने की वजह से एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है। काउंटर पर लंबी कतारें लग गई हैं और यात्री अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। कई उड़ानें लेट, कुछ का संचालन प्रभावित सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के चलते कई उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स के संचालन पर भी असर पड़ा है। एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो स्टाफ समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटे हैं। तकनीकी टीम कर रही सुधार का प्रयास इंडिगो की तकनीकी टीम सर्वर को दुरुस्त करने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है, जिसके बाद उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *