DniNews.Live

लखनऊ आम आदमी छात्रों विंग का विरोध प्रदर्शन:गैस कि किल्लत पर जमकर हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक

लखनऊ गैस सिलेंडर के खिलाफ विपक्ष का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग ASAP गैस की कीमत और किल्लत के खिलाफ केसर बाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जोरदार प्रदर्श। प्रदर्शनकरियों का कहना था कि एलपीजी की आपूर्ति संकट का असर अब आम लोगों के साथ-साथ छात्रों पर भी दिखने लगा है। भाजपा सरकार सिलेंडर देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है । प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्का मुक्की हुई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि LPG संकट का सबसे अधिक असर उन छात्रों पर पड़ रहा है जो अपने घर से दूर रहकर। दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद और बनारस जैसे शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं। 10×10 के कमरों में रहने वाले हजारों छात्रों के पास न तो स्थाई गैस कनेक्शन है और न ही इलेक्ट्रिक चूल्हे की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में छात्र अब तक छोटे दुकानदारों से दो-तीन किलो गैस खरीदकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन मौजूदा संकट ने इस व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *