रौनक ने बढ़ाया मान, देश के बेस्ट वार्डन चुने गए:राजस्थान में हुई ऑल इंडिया सिविल डिफेंस कॉन्फ्रेंस में मिला नेशनल अवार्ड
![]()
रौनक ने बढ़ाया मान, देश के बेस्ट वार्डन चुने गए:राजस्थान में हुई ऑल इंडिया सिविल डिफेंस कॉन्फ्रेंस में मिला नेशनल अवार्ड
प्रयागराज सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन रौनक गुप्ता को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए देश का बेस्ट वार्डन चुना गया है। उन्हें यह सम्मान राजस्थान में हुई ऑल इंडिया सिविल डिफेंस कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। वहां उन्होंने देश के सभी राज्यों से आए सिविल डिफेंस प्रतिनिधियों के बीच महाकुंभ 2025 में प्रयागराज इकाई की ओर से दी गई सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
तीन से पांच अप्रैल तक चला आयोजन
यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान के पुष्कर में तीन से पांच अप्रैल तक हुई। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए वार्डन्स ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने स्टेट व इकाई की ओर से दी गई सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। यूपी से इसके लिए रौनक को चुना गया था। उनकी ओर से वहां महाकुंभ 2025 में सिविल डिफेंस की प्रयागराज इकाई की ओर से दी गई सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी बताया गया कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में किस तरह योगदान देकर प्रयागराज के स्वयंसेवकों ने आयोजन की सफलता में अविस्मरणी योगदान दिया।
100 से ज्यादा वार्डन हुए शामिल
रौनक को इसमें बेस्ट वार्डन के साथ ही नेशनल मेडल भी प्रदान किया गया। रौनक ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में गुजरात, दिल्ली, मप्र, कर्नाटका, तमिलनाडु, पंजाब के साथ अन्य राज्यों के 100 से ज्यादा वार्डनों ने प्रतिभाग किया। रौनक की इस उपलब्धि पर सिविल डिफेंस प्रयागराज के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों में हर्ष का माहौल है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
