DniNews.Live

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार:बोला- रील देखकर गैंग जॉइन किया, लॉरेंस के शूटर जैसा बनना चाहता था

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी आगरा से गिरफ्तार हुआ है। एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23) को बाह से पकड़ा। पुलिस इससे पहले 15 फरवरी को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 5 बाह के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर गैंग के पोस्ट से प्रभावित था। 1 फरवरी, 2026 की रात रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना लॉरेन्स के गुर्गे शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर की गई थी। मुंबई के जुहू थाने में इसे लेकर केस दर्ज हुआ था। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी प्रदीप शर्मा का सुराग मिला। पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी आगरा के बाह में अपना ठिकाना बदलकर रह रहा है। शनिवार, 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 4 बजे यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने घेराबंदी की। 23 साल के प्रदीप को धर दबोचा। वह आगरा के महावीर नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया- वह शुभम लोनकर गैंग से प्रभावित था। तभी गैंग से जुड़ने का फैसला किया। वह साथियों के साथ मिलकर पहले भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।28 मई, 2025 को राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति के घर फायरिंग की थी, जिसमें उसे पिस्टल सहित गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। लगातार ठिकाने बदल रहा था प्रदीप
पुलिस के मुताबिक, प्रदीप गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसे आगरा कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे गैंग के नेटवर्क को लेकर और भी खुलासे हो सकते हैं।
अब तक ये आरोपी गिरफ्तार अब पूरा मामला पढ़िए?
31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोनकर आरजू नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। पोस्ट में लिखा था- अगली बार छाती पर गोली लगेगी
इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।” इसी पोस्ट में आगे लिखा था, “और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।” रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर मिली थी धमकी
वहीं, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया। रणवीर सिंह को एक में हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली। धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हों। पूरी खबर पढ़ें… कौन है शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई?
शुभम लोनकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख “की ऑपरेटिव” माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *